Ravindra Jadeja Emotional Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बीते सोमवार, 30 मार्च को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और तीन ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच जब वो बाउंड्री के करीब फील्डिंग कर रहे थे, तो वो काफी इमोशन दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये पूरी घटना चेन्नई सुपर किंग्स की इनिंग के 9वें ओवर के दौरान घटी। ये ओवर राजस्थान रॉयल्स के लिए स्पिन गेंदबाज़ रवि बिश्नोई करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद के बाद कैमरामैन ने बाउंड्री के करीब तैनात रविंद्र जडेजा पर फोकस किया। गौर करें कि यहां रविंद्र जडेजा की आंखें भारी थी और वो काफी भावुक नज़र आए।
इसका बड़ा कारण ये हो सकता है कि वो अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेल रहे थे, जिनके लिए उन्होंने लंबे समय तक ये टूर्नामेंट खेला है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पहले ही ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के दो-दो बल्लेबाज़ों को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया था। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 से पहले रविंद्र जडेजा को ट्रेड करके राजस्थान रॉयल्स को दे दिया था।