Rohit Sharma Video: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मौजूदा समय में मुंबई में अपने घर पर हैं। हिटमैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए प्रैक्टिस भी करनी शुरू कर दी है। इसी बीच हिटमैन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर दुनिया रोहित शर्मा को प्यार से 'शाणा' (रोहित शर्मा का टीम इंडिया में निकनेम) कह रही है।
जी हां, ऐसा ही है। दरअसल, रोहित शर्मा मुंबई में मौजूद हैं और ऐसे में वो MCA यानी मुंबई कॉर्पोरेट पार्क क्रिकेट ग्राउंड में प्रैक्टिस करने पहुंच थे। यहां क्रिकेट फैंस अपने हीरो हिटमैन को देखकर पागल से हो गए और एक बड़ी संख्या में उनसे मिलने पहुंच गए।
रोहित शर्मा ने भी अपने फैंस का दिल नहीं तोड़ा और उनके साथ कई सारी सेल्फी क्लिक करवाई। हालांकि एक समय ऐसा भी आया जब रोहित काफी परेशान हो गए और उन्हें अपने फैंस से ही बचकर भागना पड़ा। सोशल मीडिया पर हिटमैन का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे रोहित अपने फैंस से बचकर तेजी से भागते हैं और अपनी कार में बैठकर फुर हो जाते हैं।