Tilak Varma And Jamie Overton Fight Video: ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कैप्टेंसी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने बीते गुरुवार, 23 अप्रैल को वानखेडे़ के मैदान पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 103 रनों से हराकर मात दी। गौरतलब है इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब MI के बैटर तिलक वर्मा (Tilak Varma) और CSK के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन (Jamie Overton) आपस में बुरी तरह भिड़ गए।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना मुंबई इंडियंस की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। यहां जेमी ओवरटन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपने कोटे का पहला ओवर डालने आए थे जिसकी आखिरी गेंद उन्होंने एक स्लोअर बॉल फेंकी। तिलक वर्मा भी जेमी की ऐसी किसी भी बॉल के लिए तैयार थे और उन्होंने मिड विकेट की तरफ शॉट खेलकर दो रन लेने के लिए दौड़ लगा दी।
उन्होंने एक रन आसानी से पूरा कर लिया था, लेकिन वो जैसे ही दूसरा रन लेने के लिए दौड़े, उनके साथी सूर्यकुमार यादव ने फील्डर को देखकर रन लेने से मना कर दिया। इसी के बाद असली बवाल शुरू हुआ। यहां जेमी ने तिलक को छेड़ते हुए कहा है कि "तुम दूसरा रन लेने के लिए क्यों नहीं भागे?" जिसके जवाब में तिलक बोले, "क्या तुम्हें वहां फील्डर नहीं दिख रहा?" ऐसे ही इन दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।