Virat Kohli Bowling Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होने वाला है जिसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले RCB कैंप से एक खास वीडियो सामने आया है जो कि भारतीय फैंस खासतौर पर विराट कोहली (Virat Kohli) फैंस को बेहद पसंद आएगा।
दरअसल, इस वीडियो में विराट कोहली आरसीबी नेट्स में खुद गेंदबाज़ी करते नज़र आए। इस 15 सेकंड के वायरल वीडियो में वो इंग्लिश खिलाड़ी जैकब बेथेल को बॉलिंग करते दिखे है और आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। जान ले कि अपने विराट अपने करियर के शुरुआती दिनों में गेंदबाज़ी करना खूब पसंद करते थे।
भारत के इस महान बल्लेबाज़ ने साल 2008 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में देश की कप्तानी की थी जहां उन्होंने अपने इंट्रो में खुद को भारतीय कैप्टन और बैटर के अलावा राइट आर्म क्विक बॉलर भी कहा था। क्रिकेट फैंस को विराट का ये वीडियो आज भी काफी पसंद आता है। गौर करें कि 37 साल के विराट को आज भी गेंदबाज़ी करना काफी पसंद है, लेकिन वो किसी बडे़ मंच पर ये नहीं करते। उनके नाम ODI में 5 विकेट और T20I में 4 विकेट दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3 विकेट और लिस्ट ए क्रिकेट में भी 5 विकेट चटकाए हैं।