राम नगरी आयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके हैं। बीते सोमवार (22 जनवरी) को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) समारोह संपन्न हुआ जिसमें देश के कई बड़े चेहरों ने शिरकत की। विराट कोहली (Virat Kohli) को भी इस कार्यक्रम का आमंत्रण मिला था, लेकिन वो यहां उपस्थित नहीं हो सके। हालांकि इसके बावजूद आयोध्या में विराट की दीवानगी देखने को मिली है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट के हमशक्ल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हमशक्ल को अयोध्या की सड़कों पर विराट फैंस घेरे नजर आ रहे हैं। विराट की दीवानगी फैंस के बीच इस कदर दिखी कि फैंस हमशक्ल के साथ ही फोटों खिंचवाने के लिए धक्का मुक्की करने लगे। इस 2 मिनट के वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट का हमशक्ल जैसे तैसे खुद को बचाता है।
ये भी पढ़ें: 'विराट कोहली की ईगो से खेलो, उससे कहो तुम लोग चोकर्स हो'
The people gathering and clicking selfie with Virat Kohli's duplicate in Ayodhya today.
— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) January 22, 2024
- Imagine if King Kohli was in Ayodhya today, He is people's favourite! pic.twitter.com/dqk7VAodh6