IPL 2026: क्या गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेंगे वरुण चक्रवर्ती? KKR के स्पिनर ने नेट्स में शुरू की गें (Image Source: Google)
Varun Chakaravarthy Injury Update: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। RCB के खिलाफ पिछला मुकाबला मिस करने के बाद अब वरुण नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ शनिवार (16 मई) को ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले वरुण ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है, जिससे उनकी वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।
गौरतलब है कि वरुण चक्रवर्ती चोट की वजह से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाए थे। रायपुर में खेले गए इस मैच में KKR को हार का सामना करना पड़ा था और टीम को अपने स्टार स्पिनर की कमी साफ महसूस हुई थी।