IPL 2025 के प्लेऑफ से पहले वापस अपने देश लौटेंगे ये 8 खिलाड़ी, सामनें आई आखिरी तारीख (Image Source: BCCI)
IPL 2025 playoffs: साउथ अफ्रीका के 8 खिलाड़ी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा है वह 27 मई तक वापस अपने वतन लौट जाएंगे। इसके चलते वह आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
यह आठ खिलाड़ी हैं कागिसो रबाडा (गुजरात टाइटन्स), एडेन मार्करम (लखनऊ सुपर जायंट्स), मार्को जेनसन (पंजाब किंग्स), ट्रिस्टन स्टब्स (दिल्ली कैपिटल्स), लुंगी एनगिडी (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), वियान मुल्डर (सनराइजर्स हैदराबाद), रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश (दोनों मुंबई इंडियंस)। यह सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ 30 मई को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए रवाना होगी।
बता दें कि इंग्लैंड पहुंचकर साउथ अफ्रीका की टीम को फाइनल की तैयारियों के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 जून से अरुणडेल में वॉर्मअप मैच खेलना है।