धोनी, गांगुली या द्रविड़? युवराज सिंह ने चुना अपना फेवरिट इंडिया कैप्टन (Image Source: Google)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह हाल ही में क्लब प्रेयरी फायर यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में नज़र आए। यहां वो माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ बातचीत का हिस्सा बने थे। इसी बीच उनसे ये पूछा गया कि महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले में से उनके पसंदीदा भारतीय कप्तान कौन हैं?
युवी ने साल 2000 में सौरव गांगुली की कप्तानी में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। इस अनुभवी खिलाड़ी ने सभी प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 402 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11,778 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 71 अर्द्धशतक शामिल हैं। युवी ने अपने करियर में 148 विकेट भी लिए। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, एमएस धोनी और विराट कोहली के नेतृत्व में खेला।