दुख दर्द पीड़ा! एक ही दिन में तीन बार हारी टीम इंडिया, टूटा चैंपियन बनने का सपना
रविवार, 8 दिसंबर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक दिन को भुलाने वाला था क्योंकि एक अनचाही हैट्रिक देखने को मिली। भारतीय मेंस टीम को एडिलेड में पिंक-बॉल टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा, जबकि वूमेंस टीम को भी ऑस्ट्रेलिया ने मात दी। इसके बाद अंडर -19 एशिया कप…
रविवार, 8 दिसंबर भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक दिन को भुलाने वाला था क्योंकि एक अनचाही हैट्रिक देखने को मिली। भारतीय मेंस टीम को एडिलेड में पिंक-बॉल टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा, जबकि वूमेंस टीम को भी ऑस्ट्रेलिया ने मात दी। इसके बाद अंडर -19 एशिया कप के फाइनल में आया, जहां बांगलादेश ने भारत को हार का स्वाद चखाया।
एडिलेड में पिंक-बॉल टेस्ट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही भारतीय मेंस टीम को 10 विकेट से करारी मात दी। इसी के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गयी। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 122 रन से हार का स्वाद चखा दिया। ऑस्ट्रेलियाई वूमेन्स ने सीरीज पर 2-1 की बढ़त बना ली। इसके अलावा तीसरी हार भारत को 8 दिसंबर को एसीसी U19 एशिया कप के फाइनल में बांग्लादेश के हाथों मिली। बांग्लादेश ने 59 रन से भारत को हराते हुए अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया।
Indian Teams Today! #AUSvIND #Australia #TeamIndia #U19AsiaCup #HarmanpreetKaur pic.twitter.com/YmtTGFGC6o
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 8, 2024