IPL 2021: धोनी के हथियार को उन्हीं के खिलाफ इस्तेमाल करेंगे पंत, 'थाला' के लिए कहीं ये बात
आईपीएल 2021 का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में खास बात यह है कि दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में होगी। पंत जो कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को अपना गुरू भी मानते हैं वो आज के लिए…
आईपीएल 2021 का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में खास बात यह है कि दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत के हाथों में होगी। पंत जो कि सीएसके के कप्तान एमएस धोनी को अपना गुरू भी मानते हैं वो आज के लिए बिल्कुल तैयार है।
इसी क्रम में पंत ने बात करते हुए कहा है कि जब वो मैच में धोनी के साथ मैदान पर टॉस के लिए उतरेंगे तब वो उनके लिए किसी अजूबे से कम नहीं होगा और इसको लेकर वो बहुत उत्साहित हैं।
पंत ने कहा कि यह मैच माही भाई के साथ है और इसलिए बहुत ही स्पेशल होने वाला है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा है कि उन्होंने धोनी से बहुत कुछ सीखा है और वो उन्हीं चीजों पर अमल करते है। उन्होंने कहा कि वो धोनी की सिखाई हुई चीजों को उनके खिलाफ ही इस्तेमाल करेंगे।