मुंबई इंडियंस ने मुजीब उर रहमान समेत इन 9 खिलाड़ियों का छोड़ा साथ, देखिए टीम की पूरी रिटेन और रिलीज लिस्ट
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पिछले सीजन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टॉप-4 में जगह बनाने वाली मुंबई ने इस बार भी अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखा है।
मुंबई ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिनमें…
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। पिछले सीजन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टॉप-4 में जगह बनाने वाली मुंबई ने इस बार भी अपने कोर ग्रुप को बरकरार रखा है।
मुंबई ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है, जिनमें तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले और स्पिनर मुजीब उर रहमान जैसे नाम शामिल हैं। वहीं अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स में भेजा गया है। टीम के पास अब कुल 5 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से एक विदेशी स्लॉट है।
सबसे बड़ा मामला बची हुई पर्स राशि का है, क्योंकि मुंबई इंडियंस के पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये बचे हैं। यह साफ दिखाता है कि मुंबई इस सीजन अपने मौजूदा सेटअप पर ही भरोसा करेगी।
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट
विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, रॉबिन मिंज, तिलक वर्मा, दीपक चाहर, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, अल्लाह गफनजर, मिशेल सेंटनर, रयान रिकलटन, हार्दिक पंड्या, शार्दुल ठाकुर( लखनऊ से ट्रेड)।
रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
सत्यनारायण राजू, रीस टॉपले, केएल श्रीजीत, कर्ण शर्मा, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर, (ट्रेड) अर्जुन तेंदुलकर → LSG
कुल खाली स्लॉट: 5 (1 विदेशी)
बचा हुआ पर्स: 2.75 करोड़