IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया अस्सिटेंट बल्लेबाजी कोच, बनाए हैं 7000 से ज्यादा रन

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए जे अरुणकुमार को अस्सिटेंट बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार (28 दिसंबर) को इसकी आधिकारिक घोषणी की। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7208 रन बनाने वाले अरुणकुमार कर्नाटक के कोच रह चुके हैं। उनके कोच के पद पर रहते हुए कर्नाटक की टम ने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और ईरानी कप भी जीता।
अरुणकुमार दो साल तक अमेरिका क्रिकेट टीम के कोच भी रहे हैं। अरुणकुमार आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) में वीरेंद्र सहवाग के सहायक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के अलावा उन्होंने हैदराबाद और पुडुचेरी की टीम के साथ काम किया है।
Presenting