T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और इंग्लैंड अफगानिस्तान के मुकाबले के बाद डालें पॉइंट्स टेबल पर एक नजर
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया औऱ न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले के साथ सुपर 12 राउंड की शुरूआत हो गई। ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के अलावा ग्रुप 1 का दूसरा मैच अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच में खेला गया।
न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराया…
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया औऱ न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले के साथ सुपर 12 राउंड की शुरूआत हो गई। ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के अलावा ग्रुप 1 का दूसरा मैच अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच में खेला गया।
न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराया और इंग्लैंड की टीम ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से मात दी। धमाकेदार जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। न्यूजीलैंड का रनरेट +4.450 है। वहीं इंग्लैंड का रनरेट +0.620 है।
करारी हार झेलने के बाद रनरेट के मामले में ऑस्ट्रेलिया की हालत बहुत खस्ता हो गई है। ऑस्ट्रेलिया का रनरेट -4.450 है। अफगानिस्तान की हालत मेजबान टीम से थोड़ी बेहतर है और उसका रनरेट -0.620 है।
On day 1 of the T20 World Cup, 2 matches are done. Have a look at the points table. #t20worldcup2022 #t20worldcup #T20worldcup22 #T20WC2022 pic.twitter.com/lG9Us7SahJ
— 5thumpire_cricket (@5thumpire1) October 22, 2022