1st ODI: 18 रन के अंदर गिरे वेस्टइंडीज के 6 विकेट, भारत के लिए कुलदीप और जडेजा ने झटके 7 विकेट
भारत के खिलाफ बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम 23 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। बता दें कि भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था।
वेस्टइंडीज के लिए टॉप…

वेस्टइंडीज के लिए टॉप स्कोरर रहे कप्तान शाई होप, जिन्होंने 45 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। टीम के सात बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर से आगे नहीं बड़ सके। वेस्टइंडीज के आखिरी 6 विकेट सिर्फ 18 रन के अंदर गिरे।
भारत के लिए कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा ने 3, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार और हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।
West Indies Went From 88/3 to 114/10!#WIvIND #WestIndies #KuldeepYadav #RavindraJadeja pic.twitter.com/GjzMX7AyqA
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) July 27, 2023