WPL 2024: मेग लैनिंग ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 में बनाये सबसे तेज 9000 रन
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले पहली वूमेन खिलाड़ी बन गयी।
31 साल की लैनिंग…
वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 10वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले पहली वूमेन खिलाड़ी बन गयी।
31 साल की लैनिंग 289 पारियों में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गयी। उन्होंने बेथ मूनी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 299वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी। पहले स्थान पर सोफी डिवाइन है जिन्होंने 297 पारियों में ये कारनामा किया था। वहीं सुजी बेट्स ने 323 पारियों में 9000 रन का आंकड़ा छुआ।
Fastest to 9000 Runs in Women's T20s Cricket
— Kishan Kishor (@itskishankishor) March 3, 2024
[By Innings]
289* - Meg Lanning
299 - Beth Mooney
297 - Sophie Devine
323 - Suzie Bates#WPL2024 #TATAWPL pic.twitter.com/3t5jNWDcZ5
लैनिंग ने गुजरात के खिलाफ 41 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लैनिंग के नाम टी20 क्रिकेट में 67 अर्धशतक और 3 शतक दर्ज है। लैनिंग के अर्धशतक की मदद से दिल्ली गुजरात के खिलाफ 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 163 रन का स्कोर बनाया।
दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकेपर), तितास साधु, राधा यादव, शिखा पांडे।
गुजरात जायंट्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: लॉरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, एशले गार्डनर, वेदा कृष्णमूर्ति, दयालन हेमलता, कैथरीन ब्राइस, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, मन्नत कश्यप, तरन्नुम पठान।