Advertisement

Men's वनडे क्रिकेट में 12 बार लगा है दोहरा शतक, यहां देखिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

एक समय था जब वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना बहुत मुश्किल माना जाता था लेकिन अब ये बहुत आम सी बात हो गई है और पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर इस बात को एक बार

Shubham Yadav
By Shubham Yadav February 10, 2024 • 14:02 PM
Men's वनडे क्रिकेट में 12 बार लगा है दोहरा शतक, यहां देखिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Men's वनडे क्रिकेट में 12 बार लगा है दोहरा शतक, यहां देखिए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट (Image Source: Google)
Advertisement

एक समय था जब वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाना लगभग नामुमकिन माना जाता था। कई खिलाड़ी 180-190 तक पहुंचकर भी इस कीर्तिमान तक नहीं पहुंच पाते थे लेकिन टी-20 क्रिकेट के उदय से बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी शैली को अपनाया जिसके चलते अब वनडे में दोहरा शतक लगाना आम बात हो गई है।

महिला क्रिकेट में तो वनडे फॉर्मैट में दोहरा शतक बहुत पहले लग गया था लेकिन पुरुष क्रिकेट में पहला दोहरा शतक देखने के लिए साल 2010 तक का इंतज़ार करना पड़ा और ये कीर्तिमान सबसे पहले किसी और के नहीं बल्कि महान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज हुआ। सचिन पहले पुरुष क्रिकेटर थे जिन्होंने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में पहला दोहरा शतक (200*) बनाया था। उसके बाद से तो वनडे में दोहरा शतक लगता ही चला गया।

Trending


ये कारनामा करने वाले सबसे ताज़ा खिलाड़ी श्रीलंका के युवा बल्लेबाज़ पथुम निसांका हैं जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में 210 रनों की नाबाद पारी खेलकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया। निसांका ने ना सिर्फ श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के वनडे में व्यक्तिगत रिकॉर्ड को तोड़ा बल्कि वो वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज भी बन गए।

बेलिंडा क्लार्क और अमेलिया केर (महिला क्रिकेटर्स) को छोड़ दें तो आज तक, पुरुष वनडे क्रिकेट में 10 बल्लेबाजों ने दोहरा शतक लगाया है। इनमें से सबसे ज्यादा बार रोहित शर्मा (3 दोहरे शतक) ने ये कारनामा किया है। जबकि बााकी खिलाड़ियों ने सिर्फ 1-1 बार ही ये कारनामा किया है। ये कारनामा करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

पुरुष वनडे में सर्वाधिक दोहरे शतक:

Also Read: Live Score

रोहित शर्मा- 3
सचिन तेंदुलकर - 1
वीरेंद्र सहवाग - 1
ग्लेन मैक्सवेल - 1
क्रिस गेल - 1
ईशान किशन - 1
शुभमन गिल- 1
मार्टिन गुप्टिल - 1
फखर ज़मान - 1
पथुम निसांका - 1*


Cricket Scorecard

Advertisement