क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे लंबे छक्के, ब्रेट ली के नाम दर्ज है महारिकॉर्ड (Image Source: Google)
Top 5 Longest Sixes ever in Cricket: एक क्रिकेट मैच में जब भी गेंद छक्के के लिए बाउंड्री पार जाती है तो दर्शक सबसे ज्यादा उत्साहित होते हैं। मॉर्डन क्रिकेट में कई धाकड़ बल्लेबाजों ने लंबे-लंबे छ्कके जड़े हैं। आज हम आपको बताएंगे क्रिकेट इतिहास के पांच सबसे लंबे छक्कों के बारे में।
5. साइमन ओ'डोनेल (122 मीटर)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज साइमन ओ'डोनेल ने 1993 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में विक्टोरिया के लिए खेलते हुए न्यू साउथ वेल्स के ग्रेग मैथ्यूज की गेंद पर 122 मीटर छक्का जड़ा था। गेंद मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के ग्रेट साउदर्न स्टैंड के तीसरे माले पर जाकर गिरी थी।


