Dp world
फीफा वर्ल्ड कप 2022 : मेजबान कतर की करारी हार, इक्वाडोर का 2-0 से रौंदकर शानदार आगाज
अल खव्र (कतर) , 21 नवंबर फुटबॉल का महासंग्राम शुरू हो चुका है। फीफा वल्र्ड कप का पहला मैच कतर और इक्वाडोर के बीच खेला गया, जिसमें मेजबान कतर को करारी हार झेलनी पड़ी। इक्वाडोर ने कतर को 2-0 से हराकर वल्र्ड कप में शानदार आगाज किया है। मैच एक तरफा रहा और इक्वाडोर ने पहले हाफ में जो 2 गोल की बढ़त बनाई, उसे मैच खत्म होने तक बरकरार रखा।
इक्वाडोर ने अल बायत स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कतर को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। इक्वाडोर के लिए दोनों गोल कप्तान ई. वेलेंसिया ने किया। दूसरी तरफ कतर पूरे मैच में सिर्फ संघर्ष करती नजर आई, इक्वाडोर ने कतर के खिलाड़ियों को अपने गोल पोस्ट के आसपास भी भटकने नहीं दिया। ग्रुप-ए के इस मुकाबले को जीतकर इक्वाडोर ने तीन अंक हासिल कर लिए हैं। विश्व कप के इतिहास में पहली बार कोई मेजबान टीम उद्घाटन मुकाबले में हारी है।
Related Cricket News on Dp world
-
युवा विश्व मुक्केबाजी : विश्वनाथ सुरेश और वंशज सहित 8 और भारतीय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
स्पेन के ला नुसिया में जारी 2022 आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पांचवें दिन मौजूदा एशियाई युवा चैंपियन विश्वनाथ सुरेश और वंशज के नेतृत्व में आठ और भारतीय मुक्केबाज क्वार्टर फाइनल ...
-
फीफा विश्व कप के पहले मैच में इन चार चीजों पर रहेगी नजर
मध्य पूर्व में पहले फीफा विश्व कप का लंबा इंतजार खत्म हो गया। मेजबान कतर और इक्वाडोर फुटबॉल के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट 2022 से पर्दा उठाने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही अल ...
-
नीरज चोपड़ा और तीन एथलीटों को मिली विदेश में ट्रेनिंग की मंजूरी, सरकार खर्च करेगी 94 लाख रुपये
केंद्रीय खेल मंत्रालय ने टॉप्स टार्गेट ओलंपिक पोडियम स्कीम के तहत ओलम्पिक स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा और तीन एथलीटों की विदेश में ट्रेनिंग की मंजूरी दे दी है। इन एथलीटों के ऊपर सरकार करीब 94 ...
-
सर्दियों में पहली बार आयोजित पहले विश्व कप ने खिलाड़ियों के लिए तनाव के क्षण बढाए
कतर में फुटबॉल का महासंग्राम फीफा विश्व कप अपनी शुरूआत से पहले ही अपनी अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज करा चुका है। ...
-
फीफा विश्वकप 2022 : मेसी, रोनाल्डो पर फुटबॉल प्रशंसकों की रहेंगी नजर
जोहान क्रूफ, यूसेबियो, फेरेंक पुस्कस, मिशेल प्लाटिनी, अल्फ्रेडो डि स्टेफानो, जॉर्ज बेस्ट और जि़को के बीच एक अजीब समानता है। वे सभी फुटबॉल के दिग्गज हैं, लेकिन कभी भी खेल का सबसे प्रतिष्ठित खिताब फीफा ...
-
फ्रांस की नजर विश्वकप जीतकर ब्राजील, इटली के रिकॉर्ड की बराबरी पर टिकी
यह फ्रांस के लिए इतिहास को परिभाषित करने वाला फीफा विश्व कप हो सकता है क्योंकि डिडिएर डेसचैम्प्स और उनके खिलाड़ियों का लक्ष्य इटली (1934, 1938) और ब्राजील (1958, 1962) के बाद लगातार फीफा विश्व ...
-
फीफा विश्व कप: ब्राजील के खिलाड़ी मारक्विनहोस बोले, नेमार शानदार फॉर्म में
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर शानदार फॉर्म में हैं, क्योंकि वह कतर में छठे फीफा विश्व कप खिताब के लिए ब्राजील का नेतृत्व करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस बारे में ...
-
विश्व कप 2022: फीफा के आयोजकों ने लिया यूटर्न, स्टेडियम की परिधि में बीयर, शराब की बिक्री पर…
फीफा और विश्व कप 2022 की आयोजन समिति ने अचानक यू-टर्न लिया है और सात मैच स्थलों और उसके आसपास बीयर और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। फीफा वल्र्ड कप 2022 रविवार ...
-
ब्राजील कतर विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार: रोनाल्ड डी बोअर
कतर, 17 नवंबर नीदरलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय रोनाल्ड डी बोअर ने भविष्यवाणी की है कि कतर में इस साल के टूर्नामेंट में ब्राजील रिकॉर्ड छठी बार फुटबॉल विश्व कप जीतेगा। ...
-
बायर्न म्यूनिख कतर में नया विश्व कप रिकॉर्ड कर रहा स्थापित
जर्मन चैंपियन बायर्न म्यूनिख ने कतर में आगामी फीफा विश्व कप के लिए 17 खिलाड़ियों की आपूर्ति का नया विश्व कप रिकॉर्ड बनाया है। ...
-
2006 में हॉकी विश्व कप ने मुझे सबसे कठिन मैचों में दबाव को संभालना सिखाया: वीआर रघुनाथ
एफआईएच ओडिशा हॉकी हॉकी विश्व कप भुवनेश्वर-राउरकेला 2023 के लिए 100 दिनों से भी कम समय के साथ, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों को देखने की उम्मीद हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है। ...
-
युवा विश्व मुक्केबाजी: भारत के दीपक और वंशज ने जीत के साथ शुरूआत की
एशियाई युवा पदक विजेता दीपक और वंशज ने ठोस प्रदर्शन के बूते अपने अभियान की विजयी शुरूआत की और स्पेन के ला नूसिया में जारी आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2022 के ...
-
फीफा विश्व कप : ब्राजील, अर्जेंटीना खिताब के लिए प्रबल दावेदार : क्लिंसमैन
अर्जेटीना और ब्राजील फीफा विश्व कप 2022 के प्रबल दावेदार हैं, क्योंकि उनकी टीम काफी संतुलित दिखाई दे रही है। इस बारे में पूर्व जर्मन और अमेरिकी राष्ट्रीय कोच जुर्गन क्लिंसमैन ने कहा है। 58 ...
-
विश्व टीम टीटी फाइनल्स: भारतीय पुरुष, महिलाओं ने जर्मनी, चेक गणराज्य पर जीत दर्ज की
भारतीय पुरुष और महिला टेबल टेनिस टीमों ने रविवार को यहां आईटीटीएफ विश्व टीम चैंपियनशिप फाइनल्स 2022 में जर्मनी और चेक गणराज्य पर अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में गैर-वरीय भारतीय पुरुष टीम ...