Alex hales: Cricket News & Match Updates
एलेक्स हेल्स टी-20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने
टी20 के उदय ने क्रिकेट को पूरी तरह से बदल दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ लगातार टी20 लीग दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार चलती रहती है। कई ऐसे क्रिकेटर हैं, जो दुनियाभर की लीग खेलते हैं और कई बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। मौजूदा समय में वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) खेली जा रही है। लीग में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे एलेक्स हेल्स ने रविवार को एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया।
सीपीएल 2025 में रविवार को त्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया। त्रिनबागो के लिए पारी की शुरुआत करने आए एलेक्स हेल्स ने 43 गेंद पर 74 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान टी20 क्रिकेट में एलेक्स हेल्स ने 14,000 रन पूरे कर लिए। इस फॉर्मेट में 14,000 रन पूरे करने वाले हेल्स दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं। Read More...