Anushka sharma: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा का विवादों से रहा है पुराना नाता, 5 मौके जब कंट्रोवर्सी के चलते 'हिटमैन' ने बटोरीं सुर्खियां
रोहित शर्मा चोट की वजह से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ नहीं जुड पाए थे लेकिन फिलहाल अंतिम दो टेस्ट के लिए वह टीम में शामिल हो गए हैं और उन्हें टेस्ट टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। हालांकि तीसरे टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा का नाम एक बार फिर विवादों में आ गया है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम उन 5 मौकों के बारे में बात करने जा रहे हैं जब रोहित शर्मा के नाम से विवाद जुड़ा:
1) फैन ने शेयर किया पोस्ट: रोहित नए साल के दिन मेलबर्न में गिल, शॉ, पंत और सैनी के साथ एक रेस्तरां में गए थे। नवलदीप सिंह नाम के एक फैन ने क्रिकेटरों को रेस्तरां में देखा और खिलाड़ियों से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया और पूरी घटना के बारे में ट्वीट भी किया। ट्वीट कर उसने बताया था कि ऋषभ पंत ने उन्हें गले लगाया था हालांकि बाद में फैन ने इन बातों का खंडन किया और कहा कि यह सब उसने केवल उत्साह में कहा था। इस घटना के बाद एक बार फिर कोरोना प्रोटोकॉल के टूटने की डर की वजह से विवाद शुरू हो गया है। Read More...