Babar azam: Cricket News & Match Updates
4,4,6,4: बाबर आज़म ने लिया लिटन दास से पंगा, फिर जो हुआ नसीम शाह नहीं भूलेंगे; देखें VIDEO
पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN 1st Test) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज़ लिटन दास (Litton Das) ने 78 बॉल पर 56 रनों की शानदार पारी खेली। इसी बीच लिटन दास का भयंकर गुस्सा भी देखने को मिला जो कि उन्हें पाकिस्तानी बल्लेबाज़ बाबर आज़म (Babar Azam) के कारण आया और उन्होंने ये गुस्सा नसीम शाह (Naseem Shah) पर उतार दिया।
दरअसल, लिटन दास को आउट करना पाकिस्तानी गेंदबाज़ों के लिए मुश्किल हो गया था। ये बांग्लादेशी खिलाड़ी बेहद आसानी से रन बना रहा था, ऐसे में बाबर आज़म ने उन्हें छेड़कर परेशान करना चाहा। जब पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ऐसा किया तो बांग्लादेशी बल्लेबाज़ भी गर्म हो गया, लेकिन यहां लिटन ने मुंह से नहीं बल्कि अपने बैट से जवाब देने का फैसला किया। Read More...