Captain hardik pandya: Cricket News & Match Updates
निकोलस पूरन ने रचा इतिहास, क्रिस गेल के बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचे
वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। वो मार्लन सैमुअल्स को पछाड़ते हुए वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में दूसरे स्थान पर आ गए है। शानदार फॉर्म में चल रहे पूरन तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में 20(12) रन के स्कोर पर आउट हो गए।
वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में टॉप पर क्रिस गेल काबिज है। उन्होंने 79 मैचों में 137.50 के स्ट्राइक रेट की मदद से 1899 रन बनाये है। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 14 अर्धशतक भी देखने को मिले है। वहीं 78 मैचों में 132.18 के स्ट्राइक रेट से 1614 रन बनाकर निकोलस पूरन दूसरे स्थान पर आ गए है। पूरन के नाम 10 अर्धशतक भी दर्ज है। तीसरे स्थान पर मार्लन सैमुअल्स है उन्होंने 67 मैचों में 116.23 के स्ट्राइक रेट से 1611 रन अपने खाते में जोड़े है। सैमुअल्स ने भी 10 अर्धशतक जड़े है। Read More...