Advertisement
Advertisement

Danushka gunathilaka

Cricket Image for श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, रेप के आरोपी दनुष्का गुनाथिलका को किया सस्पेंड
Image Source: Google

श्रीलंका क्रिकेट का बड़ा फैसला, रेप के आरोपी दनुष्का गुनाथिलका को किया सस्पेंड

By Shubham Yadav November 07, 2022 • 13:44 PM View: 873

श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा और टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई। हालांकि, श्रीलंका के लिए जाते-जाते एक और बुरी खबर तब आई जब बांए हाथ के बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका (Danushka Gunathilaka) टीम के साथ वापस श्रीलंका नहीं गए। दनुष्का गुनाथिलका को 6 नवंबर (रविवार) के दिन सिडनी में रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।  

दनुष्का की गिरफ्तारी से श्रीलंका क्रिकेट की काफी बदनामी भी हो रही है लेकिन इसी बीच 24 घंटे बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गुनाथिलका को सभी फॉर्मैट से सस्पेंड कर दिया है।श्रीलंका क्रिकेट ने सोमवार को पुष्टि की कि देश के क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति ने राष्ट्रीय खिलाड़ी दनुष्का गुनाथिलका को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फैसला किया है और स्टार बल्लेबाज को गिरफ्तार किए जाने और यौन आरोपों के आरोप में सूचित किए जाने के बाद किसी भी चयन के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Related Cricket News on Danushka gunathilaka