Eng vs aus: Cricket News & Match Updates
VIDEO: 18 साल के रेहान अहमद ने लगाए 1 ओवर में 3 छक्के, AUS के खिलाफ खेल सकते हैं लॉर्ड्स टेस्ट
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए लीसेस्टरशायर के लेग स्पिनर रेहान अहमद (Rehan Ahmed) को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। अहमद को ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) के कवर के रूप में शामिल किया गया है ऐसे में वो 28 जून 2023 को लॉर्ड्स में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, ये मोईन अली की चोट पर निर्भर करेगा।
फिलहाल 18 वर्षीय अहमद इंग्लैंड की टीम में शामिल होने के बाद भी चर्चा का विषय बन चुके हैं। दरअसल, वो टी-20 ब्लास्ट में लीसेस्टरशायर की तरफ से खेल रहे हैं और 23 जून को नॉर्थैम्पटनशायर के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी से फैंस को दीवाना बना लिया। इस मैच में वो अपनी टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे और 32 गेंदों में 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के भी लगाए और ये 3 छक्के एक ही ओवर में आए। Read More...