Gautam gambhir: Cricket News & Match Updates
SRH के खिलाफ पचासा ठोककर केएल राहुल ने दी वीरेंद्र सहवाग को मात, इस लिस्ट में धोनी और विराट के साथ हुए शामिल
आईपीएल 2022 के 12वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रनों से हराकर दो अहम अंक प्राप्त कर लिए हैं। इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टीम को मुश्किलों से निकालते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके बाद अब उन्होंने आईपीएल इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा फिफ्टी मारने के मामले में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ दिया है। जिसके साथ ही वह इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के साथ शामिल हो गए हैं।
दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी फिफ्टी पूरी करने के साथ ही केएल राहुल आईपीएल में अब तक 28 फिफ्टी जड़ चुके है, वहीं एक कप्तान के तौर पर केएल ने अब तक 13 फिफ्टी लगाई हैं। यहीं वज़ह है कि अब यह खिलाड़ी एक कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे पायदान पर पहुंच गया है। इससे पहले केएल राहुल से आगे दिल्ली डेयरडेविल्स(दिल्ली कैपिटल्स) के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग और डेक्कन चार्जर्स के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट का नाम दर्ज था। Read More...