Gg shreyas iyer
IND vs SL: आधे से ज्यादा श्रीलंकाई टीम लौटी पवेलियन, भारत से अभी भी 166 रन पीछे
India vs Sri Lanka 2nd Test: बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे दूसरे और अंतिम डे-नाइट टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत के 252 रनों के जवाब में श्रीलंका ने 30 ओवरों में छह विकेट पर 86 रन बना लिए है। क्रीज पर निरोशन डिकवेला (13) और लसिथ एम्बुलडेनिया (0) मौजूद हैं। श्रीलंकाई टीम भारत से अभी भी 166 रनों से पीछे है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट चटकाए, मोहम्मद शमी ने दो विकेट झटके और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। इससे पहले, इससे पहले, पिंक बॉल टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही, क्योंकि भारत की सलामी जोड़ी कप्तान रोहित शर्मा और मंयक अग्रवाल बिना कमाल दिखाए सस्ते में निपट गए। मयंक (4) रन आउट हो गए, उसके तुरंत बाद कप्तान रोहित (15) रन बनाकर एम्बुलडेनिया के शिकार बन गए। इस समय तक भारत का स्कोर 10 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 29 रन बने थे।
शुरुआती झटके लगने के बाद, तीसरे और चौथे नंबर पर आए हनुमा विहारी और विराट कोहली ने पारी संभाली। इस दौरान दोनों ने मिलकर कुछ अच्छे शॉट लगाए, जिसे भारत का स्कोरबोर्ड आगे बढ़ता रहा। लेकिन दोनों के बीच लंबी होती साझेदारी (47) को प्रवीण जयविक्रमा ने तोड़ा, जब विहारी चार चौके की मदद से 81 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जल्द ही कोहली (23) भी धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए।
Related Cricket News on Gg shreyas iyer
-
VIDEO: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मॉन्स्टर सिक्स, स्टैंड में बैठी लड़की का रिएक्शन वायरल
IND vs SL Test 2022: डे नाइट टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने शानदार फिफ्टी लगाई है, जिसके दौरान अय्यर के बल्ले से निकलने मॉन्स्टर छ्क्के को देखकर एक फीमेल फैन का रिएक्शन देखने लायक था। ...
-
India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम इंडिया 252 रनों पर हुई ऑलआउट, शतक से चूके श्रेयस अय्यर
India vs Sri Lanka 2nd Test: बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे दूसरे और अंतिम डे-नाइट टेस्ट में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की शानदार अर्धशतकीय पारी की वजह से भारत 59.1 ओवरों ...
-
ICC T20 Ranking: श्रेयस अय्यर ने आईसीसी रैकिंग में मारी लंबी छलांग, विराट पांच पायदान नीचे खिसके
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजों की ताजा टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में 27 स्थानों के फायदे के साथ 18 वें पायदान पर पहुंच गए हैं। ...
-
'कभी-कभी जो होता है, अच्छे के लिए होता है', दिल्ली कैपटिल्स की कप्तानी गवांने पर खुलकर बोले अय्यर
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer) इस साल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम के लिए कप्तानी करते नज़र आएंगे। ...
-
VIDEO : लाइव इंटरव्यू में चहल ने उड़ाया सिराज का मज़ाक, श्रेयस अय्यर हो गए लोटपोट
वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद भारत ने श्रीलंका (India vs Sri Lanka) को भी टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। आखिरी मैच में बेशक युजवेंद्र चहल (yuzvendra chahal ) को खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद... ...
-
IND vs SL: भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 में रौंदकर 3-0 से जीती सीरीज,श्रेयस अय्यर बने जीत…
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को छह विकेट से हराया। वहीं, श्रेयस अय्यर के अर्धशतक और रवींद्र जडेजा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से टीम ...
-
73,74,57- श्रेयस अय्यर ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, वो कर दिया जो विराट कोहली-रोहित शर्मा भी नहीं कर सके
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (27 फरवरी) को धर्मशाला में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 6 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। श्रीलंका के 146 रनों ...
-
Unstoppable श्रेयस अय्यर ने जड़ा स्लैप शॉट, हक्का-बक्का रह गया गेंदबाज, देखें VIDEO
Shreyas Iyer Slap Shot: भारत ने श्रीलंका को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। ...
-
IND vs SL: अय्यर-जडेजा के तूफानी पारी पड़ी लंका पर भारी, भारत ने 7 विकेट से जीता दूसरा…
तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शनिवार को यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक ...
-
कैच को सेलिब्रेट करने दौड़ गए थे चहल, लेकिन श्रेयस ने टपका दिया लड्डू कैच, देखें VIDEO
IND vs SL T20I: भारत श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में मेज़बान टीम ने 62 रनों की बड़ी जीत दर्ज की है। ...
-
VIDEO : अब तो आदत सी है हमको, अय्यर का ये 'No Look Six' देखने की
IND vs SL 1st T20I: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ भी धमाकेदार आगाज़ किया है। लखनऊ में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में भारत ने मैच जीतने ...
-
India vs Sri Lanka,1st T20I: ईशान किशन-श्रेयस अय्यर ने ठोका तूफानी पचासा,भारत ने श्रीलंका को 200 रनों का…
India vs Sri Lanka,1st T20I: ईशान किशन (89) और श्रेयस अय्यर (नाबाद 57) की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत यहां भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले जा रहे पहले टी20 ...
-
'जब मैच विनर की बात आती है, तो अय्यर पंत के आस-पास भी नहीं है'
ऋषभ पंत ने पिछले एक-दो सालों में शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन टी-20 फॉर्मैट में अभी भी पंत का धमाका देखना बाकी है।हालांकि, इस बात से कोई ...
-
रोहित शर्मा ने कहा, हमें श्रेयस अय्यर की जगह टी-20 वर्ल्ड कप में ऑलराउंडर की जरूरत
भारत के सफेद गेंद के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्वीकार किया है कि श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में मौका नहीं देना बहुत कठिन था, लेकिन टीम प्रबंधन ...