Ind vs aus: Cricket News & Match Updates
IND vs AUS Test: कौन जीतेगा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी? रिकी पोंटिंग के बाद रवि शास्त्री ने भी कर दी है भविष्यवाणी
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS Test) के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) खेली जाएगी। भारतीय टीम साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी जहां उन्हें 5 टेस्ट मैच खेलने हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज काफी मायने रखती है, यही वजह है इसको लेकर बड़ी भविष्यवाणी होने भी शुरू हो चुकी है। रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के बाद भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
दरअसल, रवि शास्त्री ने ICC रिव्यू में बातचीत करते हुए ये भविष्यवाणी की है कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हराकर उनके खिलाफ जीत की हैट्रिक कर सकता है। उन्होंने कहा, 'याद रखें, भारत ने पिछले दो दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया है और लगभग एक दशक में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया ने नहीं जीती है। यही कारण है कि पिछले पांच से आठ सालों में टेस्ट मैच क्रिकेट के इन दो दिग्गजों के बीच आमना-सामना होने का सभी को इंतजार रहा है।' Read More...