Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ind vs aus

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, 2023 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बने
Image Source: Google

शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को पछाड़ा, 2023 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी बने

By Shubham Yadav September 24, 2023 • 15:33 PM View: 467

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और जब चौथे ही ओवर में रुतुराज गायकवाड़ आउट हो गए तो कंगारु टीम का ये फैसला सही साबित होता भी दिखा लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली।

इस दौरान शुभमन गिल ने तेज़तर्रार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया। वनडे में अपना 10वां अर्द्धशतक लगाने के साथ ही उन्होंने एक और रिकॉर्ड बना दिया। शुभमन ने इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अपने कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ दिया। ताजा समाचार लिखे जाने तक शुभमन के बल्ले से 4 छक्के निकल चुके हैं और इस साल वो अब तक सभी फॉर्मैट्स को मिलाकर कुल 44 छक्के मार चुके हैं।

Related Cricket News on Ind vs aus