Ind vs pak: Cricket News & Match Updates
DK का प्लेइंग XI में होना इंडियन टीम के लिए होगा खतरनाक, सुनिए गौतम गंभीर का बोल्ड बयान
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर(रविवार) को होने वाला है। इस मैच में पहले कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स हाई-वोल्टेज मैच को लेकर प्रीडिक्शन कर चुके हैं और अब इस लिस्ट में दिग्गज बल्लेबाज़ गौतम गंभीर का नाम भी जुड़ चुका है। दरअसल, गौतम गंभीर ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को लेकर एक बोल्ड बयान दिया है। उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में रखना इंडियन टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
गौतम गंभीर ने जी न्यूज से बातचीत करते हुए अपना बयान दिया। वह ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक पर बातचीत करते हुए बोले, 'मेरी प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत पांचवें नंबर पर होंगे, छठे नंबर पर हार्दिक और सातवें पर अक्षर पटेल आएंगे। लेकिन हमने प्रैक्टिस मैच में दिनेश कार्तिक को खेलते देखा। लेकिन सिर्फ 10 बॉल खेलने के लिए एक प्लेयर का चुनाव नहीं किया जाना चाहिए।' Read More...