Ind vs pak: Cricket News & Match Updates
'हां, अब मुमकिन है', WTC Final फाइनल में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान
गाले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर पाकिस्तान ने ना सिर्फ ऐतिहासिक जीत दर्ज की बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को भी खुश कर दिया। शफीक दूसरी पारी में 160 रन बनाकर नाबाद रहे जिसके चलते पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ 342 रन चेज़ कर दिए। इस जीत ने पाकिस्तान को न केवल वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया, बल्कि इससे भारतीय टीम भी चौथे स्थान पर खिसक गई।
इस समय पाकिस्तान की जीत का प्रतिशत 58.33 है जबकि भारत 52.08 प्रतिशत के साथ अपने पड़ोसी देश से ठीक पीछे है। दक्षिण अफ्रीका 71.43 प्रतिशत के साथ चार्ट में शीर्ष पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया 70 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। टेबल पर टॉप करने वाली टॉप दो टीमें अगले साल डब्ल्यूटीसी फाइनल में भाग लेंगी। अगर आप इस समय देखें तो भारत और पाकिस्तान टॉप दो स्लॉट में नहीं हैं, लेकिन अगर ये दोनों टीमें ही आपको फाइनल खेलती दिखें तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। Read More...