Ind vs
IND vs AUS 3rd Test: घुटने पर दिखे भारतीय बल्लेबाज़, इंदौर टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने बनाई इतने रनों की बढ़त
IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मेहमानों ने मेजबानो पर पहले दिन के खेल के बाद कुल 47 रनों की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद पूरी टीम महज 109 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर कुल 156 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिये हैं।
मैथ्यू कुहनेमैन बने काल: 26 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन इंदौर टेस्ट के पहले दिन भारतीय बैटिंग लाइनअप पर कहर बनकर बरसे। कुहनेमैन ने भारतीय पारी के 5 विकेट चटकाए जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को आउट करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। कुहनेमैन के अलावा नाथन लियोन ने 3 और टोड मर्फी ने 1 विकेट हासिल किया। कुल मिलाकर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों ने भारत के 9 विकेट झटके।
Related Cricket News on Ind vs
-
'ऐसी पिच पर मुझे ना खिलाने के लिए धन्यवाद महादेव', फैंस ने केएल राहुल को फिर से नहीं…
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से केएल राहुल की छुट्टी कर दी गई और युवा शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो गई। ...
-
मार्नस लाबुशेन के काल बने रविंद्र जडेजा, टेस्ट के बेस्ट बल्लेबाज़ का किया बुरा हाल; देखें VIDEO
रविंद्र जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को खूब परेशान किया है। इस सीरीज में अब तक जडेजा लाबुशेन का 4 बार शिकार कर चुके हैं। ...
-
VIDEO: 'परेशान थे कप्तान, नाच रहे थे विराट' कोहली की हरकत देख भड़के फैंस
विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस काफी नाराज हैं। ...
-
VIDEO : जडेजा की नो बॉल पर बोल्ड हुए लाबुशेन, देखने लायक था राहुल द्रविड़ का रिएक्शन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को बोल्ड कर दिया था लेकिन उनकी ये बॉल नो बॉल थी जिसके चलते लाबुशेन को जीवनदान मिल गया। ...
-
VIDEO: घुटने पर बैठ उमेश ने दिखाया Swag, मॉन्स्टर छक्का देख झूमे उठे विराट
IND vs AUS Test: उमेश यादव ने टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है। ...
-
Record Alert: रविंद्र जडेजा ने रचा इतिहास, कपिल देव के बाद ये कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बने
भारतीय स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने इंदौर टेस्ट मैच में ट्रैविस हेड का विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। वो अब महान कपिल देव के साथ एक अनोखे क्लब में शामिल हो गए हैं। ...
-
VIDEO: 10 सेकेंड तक क्रीज़ में ही खड़े रहे श्रेयस अय्यर, बोल्ड होकर दिखे कंफ्यूज़
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रेयस अय्यर जिस तरह से आउट हुए उसे लेकर फैंस भी दुविधा में दिखे लेकिन अंत में उन्हें आउट करार दे दिया गया। ...
-
Nathon Lyon ने फेंकी जादुई गेंद, 6.8 डिग्री टर्न होकर ले उड़ी चेतेश्वर पुजारा की गिल्लियां; देखें VIDEO
Nathan Lyon magical ball: नाथन लियोन ने अपनी जादुई गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को आउट किया है। ...
-
1 नहीं 3 बार आउट हुए रोहित शर्मा, तोहफे में विकेट देकर लौटे पवेलियन; देखें VIDEO
Rohit Sharma Wicket: रोहित शर्मा को इंदौर टेस्ट की पहली इनिंग में दो जीवनदान मिले थे, लेकिन तीसरी बार वह बड़ी गलती करके आउट हुए। ...
-
IND vs AUS 3rd Test: शुभमन गिल या केएल राहुल, किसे मिलेगा इंदौर टेस्ट में मौका? जाने क्या…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिसमें मेहमान टीम 2-0 से आगे है। ...
-
IND vs AUS 3rd Test, Dream 11 Team: रोहित शर्मा या स्टीव स्मिथ, किसे बनाएं कप्तान- यहां देखें…
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मुकाबला होलकर स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। ...
-
इंदौर में कभी नहीं हारी टीम इंडिया, रिकॉर्ड देखकर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में मचा हड़कंप
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में खेलने जा रही है और इंदौर में टीम इंडिया का रिकॉर्ड किसी भी टीम को डराने के लिए काफी है। ...
-
'नहीं चाहती मेरा देश मुझे रोता हुआ देखे', आंसू छिपाने के लिए हरमनप्रीत कौर ने लगाया चश्मा
हरमनप्रीत कौर मैच के बाद प्रजेंटेशन में सनग्लास लगाकर आई थीं। धूप का चश्मा पहनने का कारण ये था कि सेमीफाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद देश उन्हें रोते हुए नहीं देखे। ...
-
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, मैक्सवेल और मार्श की हुई…
भारत दौरे पर लगातार हार झेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ग्लैन मैक्सवेल और मिचेल मार्श भी शामिल हैं। ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42