Ipl 2022: Cricket News & Match Updates
संजू सैमसन ने लगाई ऋतिक शौकीन की क्लास, शौक से जड़े दो गगनचुंबी छक्के; देखें VIDEO
आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद राजस्थान की शुरुआत काफी खास नहीं रही। लेकिन इसी बीच संजू सैमसन ने अपने हाथ जरूर खोले और मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज़ ऋतिक शौकीन के खिलाफ एक नहीं बल्कि दो-दो गगनचुंबी छक्के जड़ दिए।
मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने बल्लेबाज़ी करते हुए अपने दो विकेट महज़ 54 रनों तक ही गंवा दिये थे। राजस्थान का पहला विकेट पावरप्ले के बीच ही गिर गया था, जिसके बाद सभी को कप्तान संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने 7 गेंद पर 16 रनों की पारी खेली, हालांकि इसके दौरान उनके बल्ले से दो बड़े छक्के भी देखने को मिले, जो कि उन्होंने ऋतिक शौकीन को निशाने पर लेते हुए जड़े। Read More...