Lanka premier league: Cricket News & Match Updates
LPL 2020: सलमान खान के परिवार ने खरीदी लंका प्रीमियर लीग में टीम, जानिए किस टीम के बने मालिक
LPL 2020: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का परिवार भी क्रिकेट के मैदान में उतर गया है। सलमान खान के परिवार द्वारा श्रीलंका प्रीमियर लीग में कैंडी टस्कर्स फ्रैंचाइजी को खरीद लिया गया है। सलमान के छोटे भाई सोहेल खान की कंपनी द्वारा यह निवेश किया गया है। इस निवेश का हिस्सा सलीम खान और सलमान खान भी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार सोहेल खान ने कहा, 'सलमान खान कैंटी टस्कर्स के सभी मैचों में हिस्सा लेंगे। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल को अपनी टीम का हिस्सा बनाकर हम काफी उत्साहित हैं।'
श्रीलंका के घरेलू टी-20 लीग के पहले सीजन की शुरूआत 21 नवंबर से होगी और इसका फाइनल मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा। कैंडी टस्कर्स की टीम में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल के अलावा लियाम प्लंकेट, वाहब रियाज, कुसल मेंडिस और नुवान प्रदीप जैसे क्रिकेटर भी शामिल हैं। Read More...