Lockie ferguson: Cricket News & Match Updates
निकोलस पूरन ने बॉल को बनाया तारा, छक्का जड़कर मैदान के बाहर पहुंचाई गेंद; देखें VIDEO
वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 301 रन बनाए।उन्होंने इस मैच में खुब चौके- छक्के लगाए। कैरेबियाई कप्तान ने अपनी पारी में कीवी बॉलर्स की गेंदों पर 9 बड़े छक्के जड़े, लेकिन सोशल मीडिया पर लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर निकोलस पूरन के बल्ले से निकला छक्का सुर्खियां बटोर रहा है।
इस मैच में पूरन ने 55 गेंदों पर 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 91 रनों की पारी खेली। इससे पहले काइल मेयर्स(105) और शाई होप(51) टीम के लिए 173 रनों की सलामी साझेदारी कर चुके थे, ऐसे में अब टीम के स्कोरबोर्ड को रफ्तार देने की जिम्मेदारी कप्तान निकोलस के सिर पर थी। निकोलस ने भी टीम और फैंस को निराश नहीं किया और अपने चित-परिचित अंदाज में कीवी टीम पर बाउंड्री की बरसात करनी शुरू कर दी। इसी बीच उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन को निशाने पर लिया और मैच का सबसे रोमांचक छक्का जड़ दिया। Read More...