Ms dhoni: Cricket News & Match Updates
जब-जब मैटर बड़े रहे गंभीर खड़े रहे, भारतीय क्रिकेट का चमकता हीरा गौतम
पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर वो हीरा हैं जिनकी चमक भारतीय क्रिकेट में सदा सर्वदा रहेगी। टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला हारकर वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो चुकी है। टीम इंडिया को मिली इस हार के बाद फैंस को एकबार फिर गौतम गंभीर की याद आई है। गौतम गंभीर वो खिलाड़ी रहे जो बेहद दबाव की स्थिति में रन बनाने के लिए जाने-जाते थे। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल हो या 2011 वनडे वर्ल्ड के फाइनल में गंभीर के बल्ले से निकले 97 रन। गौतम गंभीर ने तब-तब रन बनाए जब-जब टीम इंडिया मुसीबत में रही।
इस बीच गौतम गंभीर को धोनी की याद आई है। स्टार स्पोर्ट्स के शो में बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने कहा है कि अब शायद ही कोई ऐसा भारतीय कप्तान आए जो 3 आईसीसी ट्रॉफी जीत सके। गौतम गंभीर ने कहा, 'कोई आएगा और शायद रोहित शर्मा से ज्यादा डबल 100 और विराट कोहली से ज्यादा 100 रन बनाएगा लेकिन, मुझे नहीं लगता कि कोई भी भारतीय कप्तान तीन आईसीसी ट्रॉफी हासिल कर पाएगा।' मालूम हो कि धोनी ने 2007 टी 20 विश्व कप, 2011 में 50 ओवर के विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करते हुए जीत दिलवाई थी। Read More...