Naseem shah: Cricket News & Match Updates
'सब बहनों का एक भाई नसीम भाई-नसीम भाई' फैंस ने VIRAL किया Funny Video
Naseem Shah Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ही ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिसमें फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर को सपोर्ट करते नज़र आते हैं। इन्हीं के बीच कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खिलाड़ियों से मस्ती भी करते हैं, एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो इंग्लैंड पाकिस्तान (Pak vs Eng 1st Test) रावलपिंडी टेस्ट से जुड़ा है जिसमें स्टेडियम में मैच इन्जॉय करने आए फैंस 19 वर्षीय तेज गेंदबाज़ नसीम शाह (Naseem Shah) से मज़े लेते कैमरे में कैद हुए हैं।
वायरल हुए वीडियो में नसीम शाह फील्डिंग करते देखे जा सकते हैं। इसी दौरान इस पाकिस्तानी गेंदबाज़ को कुछ फैंस अपने कैमरे में कैद करते हुए मज़ेदार कमेंट करते हैं। स्टेडियम में गेम इन्जॉय करने आए फैंस जोर-जोर से कहते हैं, 'सभी बहनों का एक भाई नसीम भाई, नसीम भाई... सभी बहनों का एक भाई नसीम भाई, नसीम भाई...' यह सुनकर नसीम शाह भी मुड़कर देखते हैं और सिर झुकाकर रिएक्ट करते हैं। Read More...