Pak vs sl: Cricket News & Match Updates
VIDEO : दुबई में हुई भारतीय फैंस के साथ बदतमीजी, इंडियन जर्सी पहनकर नहीं जाने दिया अंदर
एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में हजारों की गिनती में पाकिस्तानी और श्रीलंकाई फैंस मैच देखने के लिए पहुंचे लेकिन दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय फैंस नहीं दिखे। अगर आप पूछेंगे कि ऐसा क्यों हुआ तो इसके पीछे की वजह बहुत ही शर्मनाक है।
दरअसल, इस मैच में भारतीय फैंस को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम के अंदर ही नहीं जाने दिया गया। इस दुर्व्यवहार का वीडियो भारत आर्मी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में तीन अलग-अलग लोग अपना दर्द बयां कर रहे हैं। इस वीडियो में शख्स कहता है, 'आप देख सकते हैं कि हम दुबई इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम के बाहर खड़े हुए हैं। यहां ऐसा हुआ है कि भारतीय फैंस को फाइनल मैच देखने के लिए स्टेडियम में नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं अन्य लोगों के साथ भी हुआ है। हमें सीधे तौर पर वापस जाने के लिए कहा गया क्योंकि हमने भारत की जर्सी पहनी हुई थी। मैं ये समझ सकता हूं कि शायद ये निर्देश होंगे कि केवल श्रीलंका और पाकिस्तान के फैंस को स्टेडियम में जाने देना है लेकिन ये कोई तरीका नहीं है।' Read More...