Rajasthan royals: Cricket News & Match Updates
IPL 2020: क्या RR के खिलाफ आज के मुकाबले में खेलेंगे 'हिटमैन'?, जानिए रोहित शर्मा की हेल्थ से जुड़ी अपडेट
IPL 2020: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैमस्ट्रिंग चोट की वजह मैच से बाहर बैठना पड़ा था। रोहित की अनुपस्थिति में कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने सीएसके के खिलाफ टीम का नेतृत्व किया था। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी रोहित शर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है।
मुंबई इंडियंस के कैंप से आ रही खबर के अनुसार रोहित शर्मा राजस्थान टीम के खिलाफ आज के मुकाबले में भी शिरकत नहीं करेंगे। टीम मैनजमेंट बीसीसीआई के निर्देशों के तहत रोहित की चोट को लेकर ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहती है। ऐसे में जब तक हिटमैन पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते हैं तब तक वह मैदान पर नजर नहीं आएंगे। इस साल यह दूसरी बार है जब रोहित शर्मा को चोट की वजह से बाहर बैठना पड़ रहा है। Read More...