Sanju samson: Cricket News & Match Updates
गौतम गंभीर ने शिखर धवन को दी बधाई, ट्रोलर्स बोले-'संजू सैमसन को भूल गए क्यों?'
Gautam Gambhir on Shikhar Dhawan: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। गंभीर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच गंभीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) द्वारा लगातार लगाए गए दूसरे शतक पर उन्हें बधाई देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। गौतम गंभीर ने धवन को बधाई देते हुए लिखा, 'IPL में बैक-टू-बैक 100 स्कोर करने वाले पहले खिलाड़ी! आगे बढ़ते रहो शिखर! गुड लक दोस्त।'
गौतम गंभीर के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स द्वार गंभीर को ट्रोल भी किया जा रहा है। नीरज नाम के एक यूजर ने गंभीर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'अब धवन भी गया। इस बधाई संदेश के बाद उससे भी रन नहीं बनेंगे।' अरुण ने लिखा, 'अब शिखर धवन का भी बैड लक शुरू हो जाएगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब आप संजू सैमसन को भूल गए क्यों?' Read More...