Sarfaraz khan
रणजी ट्रॉफी: सरफराज खान दोहरा शतक से चूके, लेकिन मुंबई ने मध्य प्रदेश को बैकफुट पर धकेला !
मुंबई ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में मध्य प्रदेश को पहली पारी में बैकफुट पर धकेल दिया। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 427 रन बनाए। दूसरे दिन गुरुवार का खेल समाप्त होने तक उसने मध्य प्रदेश के सात विकेट 200 रनों पर ही चटका दिए हैं।
मुंबई ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 352 रनों के साथ की। पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज सरफराज खान अपने खाते में आठ रन जोड़कर आउट हो गए। उन्होंने 210 गेंदों पर 177 रनों की पारी खेली जिसमें 24 चौके और तीन छक्के शामिल थे। सरफराज का विकेट 361 रनों पर गिरा और यहां से मुंबई की टीम लगातार विकेट खोती रही।
अपनी पहली पारी खेलने उतरी मध्य प्रदेश की टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोती रही। वेंकाटेश अय्यर हालांकि एक छोर पर खड़े रहे। उन्होंने कप्तान शुभम शर्मा (18) और फिर मिहीर हिरवानी (21) के साथ मिलकर दो अहम साझेदारियां कीं। शुभम के साथ मिलकर उन्होंने छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े जबकि हिरवानी के साथ मिलकर उन्होंने 65 रनों की साझेदारी की।
दिन का खेल खत्म होने तक वह 105 गेंदों पर 87 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में अभी तक 11 चौके और दो छक्के मारे हैं।
Related Cricket News on Sarfaraz khan
-
रणजी ट्रॉफी: सरफराज खान ने तिहरे,दोहरे शतक के बाद ने जड़ा एक औऱ शतक, मुंबई मजबूत स्थिति में
मुंबई, 12 फरवरी| सरफराज खान ने एक बार फिर अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी के मैच के पहले दिन बुधवार को मध्य प्रदेश के खिलाफ ...
-
रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का कमाल, अर्धशतकीय पारी खेल मुंबई की पारी को संभाली
4 फरवरी। सरफराज खान ने एक बार फिर अहम समय पर अर्धशतकीय पारी खेल यहां रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी के मैच के पहले दिन मंगलवार को मुंबई को सौराष्ट्र के खिलाफ जल्दी ढेर होने से बचा लिया। ...
-
रणजी ट्रॉफी: सरफराज खान का धमाल,तिहरे शतक के बाद ठोका दोहरा शतक
धर्मशाला, 27 जनवरी | युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाकर यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में अपनी ...
-
तिहरा शतक जमाकर कमाल करने वाले सरफराज खान के पिता नौशाद का रहा ऐसा दिल जीतने वाला रिएक्शन…
23 जनवरी। मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ ग्रुप बी के रणजी ट्रॉफी मुकाबले के आखिरी दिन तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज उपेंद्र यादव ...
-
22 साल के सरफराज खान ने वो कारनामा कर दिया, जो सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर पाए
23 जनवरी,नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ ग्रुप बी के रणजी ट्रॉफी मुकाबले के आखिरी दिन तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ...
-
आईपीएल में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
आईपीएल में हर साल कुछ टीमें नए युवाओं को परखती है। ऐसे कई घरेलू युवा खिलाड़ी है जिनको बहुत कम उम्र में आईपीएल खेलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ऐसे में आइये आज जानते है आईपीएल ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago
-
- 12 hours ago