Shubhman gill: Cricket News & Match Updates
IND vs PAK: बारिश के कारण आज के दिन का खेल रद्द, रिजर्व डे पर खेला जाएगा 50 ओवर का मैच
एशिया कप 2023 में सुपर 4 का तीसरा मैच बारिश के कारण अब कल रिजर्व डे वाले दिन खेला जाएगा। भारत का स्कोर जब 24.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 147 रन था तभी बारिश आ गयी और मैच को रोकना पड़ गया। इसके बाद बारिश रुकी और ग्राउंड स्टाफ को मैदान सुखाने में काफी टाइम लग गया। मैदान जैसे ही सूखा वैसे फिर बारिश आ गयी। अंत में अंपायर्स ने मैच को रिजर्व डे वाले दिन शिफ्ट कर दिया। भारत 2019 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद पहली बार रिजर्व डे पर वनडे मैच खेलेगा।
आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत का स्कोर जब 24.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 147 रन था तभी बारिश आ गयी और मैच को रोकना पड़ गया। बारिश के कारण जब मैच रोका गया उस समय विराट कोहली 8(16) और केएल राहुल 17(28) रन बनाकर खेल रहे थे। अब रिजर्व डे वाले दिन यानि कल यह मैच पूरा 50 ओवर का खेला जाएगा। आपको बता दे कि राहुल ने अपनी इस पारी में 2 चौके भी जड़े। उन्हें चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। Read More...