सिलहट/नई दिल्ली, 24 मार्च (हि.स.) । दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी महिला विश्व टी20 चैंपियनशिप के ग्रुप ए में पाकिस्तान को 44 रन से हराया। डेन वान नीकर्क और लीजले ली की सलामी जोड़ी की बेहतरीन पारियों से दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर बिना किसी नुकसान के 163 रन बनाये। वान नीकर्क ने नाबाद 90 और लीजले ली ने नाबाद 67 रन बनाये।
Advertisement
लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम नौ विकेट पर 119 रन ही बना पायी। उसके लिये निदा डार ने 32 और नैन अबीदी ने 28 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मारिजेन काप ने 16 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि शमीम इस्माइल और सुन लस को दो दो विकेट मिले।
Advertisement
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील