मीरपुर/नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.) । टी-20 विश्वकप में पाकिस्तान पर मिली धमाकेदार जीत पर खुशी जताते हुए भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसे शानदार जीत बताया है। हालांकि वह क्षेत्ररक्षण के स्तर से नाखुश दिखे। धोनी ने मैच के बाद कहा कि हमने कुछ कैच छोड़े। बेहतर होता कि हम इन कैच को लेने में सफल रहते। इसके अलावा यह हमारे लिये बहुत शानदार मैच रहा। भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट पर 130 रन ही बनाने दिये और फिर 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

Advertisement

भारत की तरफ से विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन और रोहित शर्मा ने उपयोगी पारियां खेली। धोनी ने कहा कि रोहित और धवन ने हमें बहुत अच्छी शुरूआत दिलायी तथा कोहली और रैना ने उसका पूरा फायदा उठाया। रैना को रन बनाते हुए देखना अच्छा लगा। उसके टीम में होने से हमारे मध्यक्रम में आक्रामकता आ गयी है। अमित मिश्रा के रूप में तीसरा स्पिनर रखने के फैसले के बारे में भारतीय कप्तान ने कहा कि हम आगे भी ओस की स्थिति देखकर फैसला करेंगे। अमित मिश्रा जितना अच्छा प्रदर्शन कर सकता था उसने आज उसका 70 से 75 प्रतिशत ही किया।

Advertisement

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार