नई दिल्ली, 23 अप्रैल (हि.स.) । सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मुकुल मुदगल समिति से आईपीएल स्पाट फिक्सिंग प्रकरण की जांच जारी रखने के लिए पूछने के फैसले का स्वागत करते हुए आईपीएल के पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने उम्मीद जताई कि इससे ट्वेंटी20 लीग में भ्रष्टाचार की परतें खुलेंगी। आंतरिक जांच के लिए बीसीसीआई को समिति के गठन के लिए कहने के बाद शीर्ष अदालत ने कल यह जानना चाहा कि आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी के लिए गुरूनाथ मयप्पन को दोषी ठहराने वाला तीन सदस्यीय मुकुल मुदगल पैनल जांच जारी रखना चाहेगा।

न्यायमूर्ति मुदगल ने जांच जारी रखने को अपनी रजामंदी दे दी है लेकिन इस मामले में अंतिम आदेश 29 अप्रैल को आने की संभावना है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘यह देखकर अच्छा लगा कि माननीय सु्प्रीम कोर्ट आगे बढ़ने और जांच पूरी करने के लिए न्यायमूर्ति मुदगल को नियुक्त करके सही दिशा में जा रहा है।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सभी को पता है कि न्यायमूर्ति मुदगल अपने काम में कितने सटीक है। मुझे यकीन है कि वह इस मामले की परतें खोलेंगे। आखिर न्याय हुआ।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार