3 Indian Players To Watch IND Vs ZIM T20 Series: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के टूर पर है जहां उन्हें मेजबान टीम के साथ गुरुवार, 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं भारत के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जिन पर जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के दौरान सभी की निगाहें रहेंगी।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi): जिम्बाब्वे टूर पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। उन्होंने IPL19 में सर्वाधिक रन (16 मैचों में 776 रन) बनाकर टीम इंडिया में जगह बनाई है। हाल ही में उन्हें इंग्लैंड में भी तीन टी20 मैच खेलने का मौका मिला जहां वो सिर्फ 42 रन ही जोड़ पाए। ध्यान दें कि वैभव के नाम टी20 फॉर्मेट में 37 मैचों में 218.56 से 1519 रन दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक ठोके हैं।
श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer): हमारी लिस्ट में मौजूद दूसरे खिलाड़ी कैप्टन श्रेयस अय्यर हैं जिन पर जिम्बाब्वे टूर पर टीम इंडिया को किसी भी हाल में जीत दिलाने का दबाव होगा। गौरतलब है कि श्रेयस की कैप्टेंसी में भारत अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल खेल चुका है जिसमें से उन्हें एक में भी जीत नहीं मिली। वो देश के लिए अब तक 58 T20I में 1335 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उनके पास 14 टेस्ट और 82 ODI का अनुभव है।
तिलक वर्मा (Tilak Varma): जिम्बाब्वे टूर पर इंडियन टी20 वाइस कैप्टन तिलक वर्मा पर भी सभी की निगाहे रहेगी जो कि T20I में टीम इंडिया के अहम सदस्य बन चुके हैं। हालांकि बीते समय में उनकी बैटिंग अप्रोच पर भी सवाल उठे हैं। वो इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी प्रभावित करने में नाकाम रहे और उन्होंने 5 पारियों में 26 की औसत से सिर्फ 104 रन बनाए।
एक बार फिर बता दें कि तिलक के कंधों पर उपकप्तानी की जिम्मेदारी है, ऐसे में उन्हें प्लेइंग XI में अपनी जगह साबित करनी होगी। जान लें कि वो देश के लिए 56 T20I में 1568 रन बना चुके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।