Team India 5th Test Record vs England: भारतीय क्रिकेट टीम ने ओवल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन (31 जुलाई) खास रिकॉर्ड बना दिए। पहले दिन भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। दिन के अंत पर करुण नायर (52) और वॉशिंगटन सुंदर (19) नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन 

Advertisement

भारतीय टीम ने पहले दिन के अंत तक मौजूदा सीरीज में 3393 रन बना लिए हैं। यह भारतीय टीम द्वारा एक टेस्ट सीरीज में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले भारतीय टीम ने 1978-79 के घरेलू सीजन में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए 6 टेस्ट मैच की सीरीज में 3270 रन बनाए थे। \

बता दें कि भारत द्वारा अभी तक बनाए गए रन 1995 से किसी भी टीम द्वारा एक टेस्ट सीरीज में बनाए गए सबसे ज्यादा रन है। 

एक सीरीज में सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर

भारतीय टीम द्वारा अभी तक इस सीरीज में 24 पचास प्लस स्कोर बने हैं, जो भारत द्वारा एक टेस्ट सीरीज में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा है। इससे पहले भारतीय टीम ने साल 1982 में पाकिस्तान के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में 24 पचास प्लस स्कोर बनाए थे।

Advertisement

पहली बार हुआ ऐसा

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम ने पहले दिन के खेल के दौरान 400 बाउंड्रीज का आंकड़ा छू लिया। भारत के 93 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक टेस्ट सीरीज में टीम द्वारा 400 या उससे ज्यादा बाउंड्रीज लगी हैं। इससे पहले साल 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 384 बाउंड्रीज लगी थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार