28 अप्रैल,कोलकाता। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर औऱ रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में नया इतिहास रच दिया। गंभीर औऱ उथप्पा की जोड़ी आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली टीम बन गई है। scorecard

Advertisement

दिल्ली के खिलाफ हुए मुकाबले को मिलाकर यह चौथा मौका है जब गंभीर ने जीत के लक्ष्य का पीछा करते हुए शतकीय साझेदारी की है। सुनील नारायण (4 रन) के सस्ते में सिमटने के बाद गंभीर और उथप्पा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े औऱ मैच केकेआर के पाले में लेकर आए।

Advertisement

इससे पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की जोड़ी के नाम था, जिन्होंने तीन शतकीय साझेदारी की थी। आईपीएल की नंबर 1 जोड़ी बनी इसके अलावा गौतम गंभीर औऱ रॉबिन उथप्पा ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल मे लक्ष्य का पीछा करते हुए 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार