टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह पर तंज कसा है। दरअसल, जय शाह ने भारतीय क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ में गहराई का जिक्र किया था। जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया का बेंच स्ट्रेंथ काफी ज्यादा मजबूत है और वो 50 खिलाड़ियों का पूल तैयार करने पर जोर दे रहे हैं।

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आकाश चोपड़ा ने इसी बात का जिक्र करते हुए कहा, 'हमारे माननीय बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था कि एनसीए के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की मदद से वो 50 खिलाड़ियों का पूल तैयार कर रहे हैं। इतनी गहराई के चलते आप एक भारतीय के रूप में गर्व महसूस करते हैं। लेकिन आपको इसे समझने की भी जरूरत है।'

Advertisement

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'भारत ने श्रीलंका में दूसरे दर्जे की टीम भेजी थी जहां चेतन सकारिया, देवदत्त पडिक्कल और रुतुराज गायकवाड़ ने डेब्यू किया था। उस दौरे पर जो कुछ भी हुआ उसके बाद, हमारा बहुत मजाक उड़ा था क्योंकि हमने कहा था कि हम दो टीमों को मैदान में उतारेंगे और हर जगह जीतेंगे।'

आकश चोपड़ा ने कहा, 'भारत 2022 में दक्षिण अफ्रीका में एक भी मैच नहीं जीत सका था। तो अचानक आपको एहसास हुआ कि आप जिस गहराई की बात कर रहे हैं वह वास्तव में वहां नहीं है। यह एक रियलिटी चेक की तरह था।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार