AB De Villiers And Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इंडियन प्रीमियर लीग में भेल ही अभी तक ट्रॉफी का खाता तक ना खुला हो लेकिन उसके फैंस हमेशा ही टीम को सपोर्ट करते रहे हैं।  एबी डिविलियर्स (AB De Villiers) और विराट कोहली आरसीबी टीम की रीढ़ रहे हैं और यही वो 2 खिलाड़ी हैं जो फैंस और आरसीबी को बांधे हुए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पिछले सीजन में एबी डिविलियर्स के बिना खेली थी। एबी डिविलियर्स ने आईपीएल के चौदहवें सीजन के बाद खेल के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

Advertisement

एबी डिविलियर्स ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन, उनके आरसीबी के फैंस के दिलों में उनकी वह भभक अभी भी बनी हुई है। इस बीच बेंगलुरु में एक ऑटो रिक्शा के पीछे के हिस्से पर एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की एक तस्वीर ने फैंस का ध्यान खींचा था। ये तस्वीर काफी वायरल हुई।

Advertisement

एबी डिविलियर्स की नजर जब इस तस्वीर पर पड़ी तो उन्होंने इसपर रिएक्शन दिया है। एबी डिविलियर्स ने इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी पोस्ट की है। मालूम हो कि अगले सीजन आईपीएल 2023 में एबी डिविलियर्स के वापसी की उम्मीद है, शायद वो एक अलग अवतार में RCB के साथ जुड़ें। विराट कोहली ने भी एबी डिविलियर्स की वापसी के हिंट दिए थे।

आईपीएल के लीजेंड हैं एबी डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 184 मैच खेले हैं। आरसीबी से पहले वो दिल्ली की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। इन 184 आईपीएल मैचों में उन्होंने 39.7 की औसत से 5162 रन बनाए हैं। एबी डिविलियर्स के नाम 3 शतक और 40 अर्द्धशतक हैं। वहीं कई मौकों पर उन्होंने अकेले ही टीम को जीत दिलाई है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार