भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारत को साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ 3 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स इन दोनों टीमों के बीच कम टेस्ट मैचों को लेकर नाखुश हैं।

Advertisement

डी विलियर्स को लगता है कि ये शर्म की बात है कि भारत और साउथ अफ्रीका दिसंबर 2023-जनवरी 2024 सीरीज में सिर्फ दो टेस्ट खेलने जा रहे हैं। डी विलियर्स ने दोनों टीमों के इतिहास के बारे में बात की और ये भी माना कि पिछले कुछ वर्षों में इन दोनों टीमों के बीच प्रतिद्वंद्विता काफी प्रतिस्पर्धी रही है। उनका मानना है कि सीरीज में कम से कम तीन से चार टेस्ट होने चाहिए थे।

 
Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में सवालों के जवाब देते हुए एबी डी विलियर्स ने टेस्ट सीरीज के बारे में कहा, "ये साउथ अफ़्रीकी दृष्टिकोण से निराशाजनक (2 टेस्ट) है। भारत जब भारत में खेलता है तो उसे प्रति सीरीज 3-4 टेस्ट का हिस्सा मिलता है। भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को ये टेस्ट मैच मिलते हैं। ये शर्म की बात है क्योंकि ये दोनों टीमों की प्रतिद्वंद्विता बहुत अच्छी है और उनका इतिहास भी बहुत अच्छा है। भारतीय खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका आना पसंद है। दो टेस्ट प्रतिद्वंद्विता के साथ न्याय नहीं करते।"

Also Read: Live Score

डी विलियर्स के इस बयान से कहीं न कहीं फैंस भी सहमत हैं और वो सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अगर इस टेस्ट सीरीज की बात करें तो सेंचुरियन और फिर केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले जाने वाले दो मैचों को देखते हुए डी विलियर्स चाहते हैं कि पिचों में अतिरिक्त गति और उछाल हो। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, "अगर मैं साउथ अफ्रीका के कैंप में होता, तो मैं गति और उछाल वाले विकेट मांगता। ये दो चीजें हैं जो साउथ अफ्रीका को भारत को हराने में मदद करेंगी। भारतीय टीम के पास थोड़ा अधिक क्लास है और वो यहां जीतने के लिए अधिक उत्सुक हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के पास परिस्थितियां उनके पक्ष में हैं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार